रामबन नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढहा, करीब 10 मजदूर मलबे में दबे,

 


बनिहाल,। जम्मू कश्मीर के रामबन के मेकरकोट इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के खूनी नाला पर एक निर्माणाधीन चाक लेन की सुरंग का एक हिस्सा ढह गया। सुरंग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। रामबन के उपायुक्त ने बताया कि इस दुर्घटना में 10 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है। अभी तक एक व्यक्ति को बचाया गया है। बचाव अभियान जारी है। 

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने घटनास्थल की जानकारी ली और कहा 'मैं लगातार डीसी के संपर्क में हूं। करीब 10 मजदूर मलबे में दबे। अन्य 2 को बचाया गया और चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। बचाव कार्य जारी है। नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।'

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और सेना की ओर से तुरंत एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि सुरंग का यह हिस्सा आडिट के दौरान ढह गया। अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि सुरंग के आडिट का काम करने वाली कंपनी के लोग हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के सामने खड़ी बुलडोजर और ट्रकों सहित कई मशीनों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के अनुसार, रामबन के उपायुक्त मस्सारतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा मौके पर हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत