कत्ल की जांच में खुलासा-19 मई की सुबह 9.35 बजे तक खेत पर जिंदा थी सजना, मोबाइल पर हुआ था आखिरी कॉल

 


भीलवाड़ा बीएचएन। ऐराडीखेड़ा की बेवा सजना की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच को गति दी है। इस बीच, जांच में यह खुलासा हुआ कि 19 मई को सुबह तक सजना जिंदा और अपने खेत पर थी। ऐसे में आशंका यह जताई जा रही है कि सजना का कत्ल उसके खेत से लौटने के बाद हुआ। कातिल कौन थे। इसका पता लगाने के पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। बनेड़ा थानाधिकारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि ऐराड़ीखेड़ा निवासी सजना 40 पत्नी शिराज जाट की खूनसनी लाश शुक्रवार सुबह उसी के घर के बंद कमरे में पाई गई थी। पुलिस का कहना है कि वारदात 19 मई को हुई, तब सजना घर में अकेली थी। उसकी सास रिश्तेदारी में मौत होने से सरदारनगर शोक जताने गई थी। हालांकि सास शाम को लौट आई, लेकिन उसका बहू की ओर ध्यान नहीं गया था। शुक्रवार सुबह बहू के दिखाई नहीं देने पर उसने उसे संभाला, तब उसकी लाश पाई गई। सजना की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपते हुये सभी एंगल्स पर जांच शुरू की, ताकि हत्या की गुत्थी को सुलझाकर कातिलों को गिरफ्तार किया जा सके। इसी के तहत पुलिस ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इस डिटेल की छानबीन में पता चला कि सजना 19 मई को सुबह 9.35 बजे तक जिंदा और अपने खेत पर थी। इस दौरान उसकी आखिरी बार मोबाइल पर रिश्तेदार से बात हुई थी। माना जा रहा है कि सजना का कत्ल खेत से घर लौटने के बाद किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना