पार्षद उपचुनाव: वार्ड 42 में होगा घमासान

 


भीलवाड़ा हलचल न्यूज
नगर परिषद के वार्ड 42 की पार्षद वर्षा दरयानी की मौत के बाद होने वाले उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान होगा और यह चुनाव आने वालों के लिए चुनावों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण स्थान रखेगा। सत्तारूढ़ कांग्रेस यह सीट बनाए रख पाती है या नहीं, इसके लिए मंथन शुरू हो गया है।
सूत्रों के अनुसार वार्ड 42 की पार्षद वर्षा दरयानी की कुछ समय पहले गांधी सागर तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। इसके चलते यह सीट रिक्त हुई है। 29 मई को मतदान होना है और इसके लिए नामांकन को लेकर कांग्रेस और भाजपा दावेदारों के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरयानी के परिवार से भी कोई प्रत्याशी खड़ा हो सकता है लेकिन अभी नाम सामने नहीं आ पाया है। कांग्रेस की ओर से तीन महिलाओं के नाम की चर्चाएं हैं लेकिन मुहर किसके नाम पर लगेगी, इसका फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा। इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने एक बैठक भी की है। इसमें जिला महासचिव महेश सोनी, दोनों ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया।
दूसरी ओर भाजपा भी इस सीट को लेकर तैयारियों में जुट गई है। सत्तारूढ़ दल से इस सीट को हथियाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व पार्षद रहे पीयूष डाड की पत्नी भी चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगी। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं के नाम भी चर्चा में हैं।
न्यू हाउसिंग बोर्ड तथा कावाखेड़ा चौराहा की एक गली के क्षेत्र को शामिल करते हुए बने इस वार्ड में 3363 मतदाता हैं। रिटर्निंग अधिकारी एडीएम
सिटी उत्तम सिंह शेखावत तथा एआरओ भीलवाड़ा एसडीएम ओमप्रभा को बनाया जाना प्रस्तावित है। मतदान के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय
न्यू हाउसिंग बोर्ड में तीन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
नामांकन: 17 मई दोपहर 3 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 18 मई सुबह 10.30 बजे, नामवापसी 20 मई दोपहर 3 बजे तक, चुनाव चिह्न आवंटन 21
मई, मतदान 29 मई सुबह 7 से शाम 5 बजे तक, मतगणना 30 मई सुबह 8 बजे से। 


 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना