मंदिर के सामने डीजे, बजाने पर दो समुदायों के लोगों में पथराव, 4 घायल


रतलाम.

मंदिर के सामने डीजे, बजाने पर दो समुदायों के लोगों में पत्थर चल गए। घटना खारवा कला पुलिस चौकी के कोठड़ी गांव की है। रविवार रात यहां निकाह के बाद जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि जुलूस में लोग मंदिर के सामने फूहड़ गानों पर नाच रहे थे। पथराव में 4 लोग घायल हो गए। 

 घायलों को ताल और आलोट के अस्पताल लाया गया। इनमें से 1 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ताल थाना पुलिस ने 7 नामजद और 2 अज्ञात पर केस किया है।

ग्रामीणों ने बताया की जाकिर मेव के बेटे की शादी पिछले साल लॉकडाउन में हुई थी। उसी की शादी का जुलूस निकाला जा रहा था।  डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर विवाद हुआ। 

कोठड़ी गांव में रात में ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने दोनों पक्षों के लोगों से चर्चा की और समझाइश दी। कलेक्टर ने कहा कि गांव में अब स्थिति सामान्य है। एसपी ने कहा कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज