5 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, घर के बाहर खेलते समय पड़ोसी ले गया, पिता ने बचाया

 


जयपुर। जयपुर में पड़ोसी लड़के ने 5 साल की बच्ची से रेप का प्रयास किया। रोने की आवाज सुनकर पिता के बाथरूम में पहुंचने पर बच्ची दरिंदगी का शिकार होने से बच गई। धक्का देकर भागे आरोपी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट नगर थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसएचओ गयासुद्दीन ने बताया कि आमागढ़ निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पत्नी और बच्चों के साथ यहां रहता है। दोपहर करीब 12 बजे वह पास ही अपने रिश्तेदार के यहां गया था। उसकी 5 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 16 साल का लड़का उसे बहला-फुसलाकर घर के बाहर बने बाथरूम में ले गया। बच्ची से आरोपी ने रेप का प्रयास किया।

कुछ देर में वापस लौटकर आया तो मेन गेट की बाहर से कुंदी लगी हुई थी। बाथरूम की लाइट जली दिखाई दी। लाइट बंद करने पास जाने पर बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज लगाकर धक्का देकर गेट खोलने पर आरोपी धक्का देकर वहां से भाग गया। समय रहते पिता के आने पर बच्ची से दरिंदगी से बच गई। आरोपी के घर जाकर परिजनों ने शिकायत भी की। गुस्साए परिजनों ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार