55 वाटर हॉल पर वन्यजीव गणना शुरू, प्रत्येक पर दो कर्मचारियों की निगाहें, कल सुबह 8 बजे तक होगी काउंटिंग

 


भीलवाड़ा हलचल न्यूज
वैशाख पूर्णिमा पर आज सुबह 8 बजे से 24 घंटे के लिए वन विभाग ने जिले में वन्यजीवों की गणना शुरू कर दी है। इसके लिए छह वन खंडों में 55 वाटर हॉल बनाए गए हैं। प्रत्येक वाटर हॉल पर दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां जरूरत है, वहां वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति के सदस्य भी लगाए गए हैं। सभी कर्मचारी वाटर हॉल पर आने वाले प्रत्येक वन्य जीव पर निगाह रखे हैं। इन वाटर हॉल पर कौन-कौनसे कितने वन्य जीव पानी पीने आए, इसी पद्धति से गणना होगी कि किस जंगल में कितने वन्य जीव हैं। यह गणना मंगलवार सुबह 8 बजे तक चलेगी। तब तक के लिए हमीरगढ़ इको पार्क व मेनाल इको पार्क को पब्लिक के लिए बंद कर दिया गया है। डीएफओ डीपी जागावत, सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय अधिकारी के नेतृत्व में गणना की जा रही है। गौरतलब है कि 2020 में कोरोना के चलते वन्यजीव गणना नहीं हो सकी। वर्ष 2021 में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गणना तय की गई लेकिन गणना से पहले बारिश शुरू होने से जंगलों के तालाबों व गड्ढों में पानी भर जाने से वाटर हॉल पद्धति से कराई जाने वाली गणना नहीं हो पाई थी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना