6 राउंड में हेलीकॉप्टर ने बरसाए 551 किलो फूल, खड़ेश्वरी महाराज की चरण पादुका व मूर्ति स्थापना हुई

 


भीलवाड़ा हलचल न्यूज
दाता पायरा स्थित खड़ेश्वरी महाराज आश्रम में खड़ेश्वरी महाराज की चरण पादुका व मूर्ति स्थापना मंगलवार को हुई। इस दौरान जयपुर से आए हेलीकॉप्टर से 6 राउंड में 551 किलो फूलों की बरसात की गई।
खड़ेश्वरी महाराज ट्रस्ट के अध्यक्ष उदयलाल भडाणा ने बताया कि सुबह 10.15 बजे खड़ेश्वरी महाराज की दो प्रतिमाएं व चरण पादुका की स्थापना की गई। इस दौरान जयपुर से आए हेलीकॉप्टर से 551 किलो फूल बरसाए गए। दोपहर 12.15 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। दोपहर 1.15 बजे आम भंडारा शुरू हुआ।
हजारों लोग शामिल हुए
खड़ेश्वरी महाराज की चरण पादुका व प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम में देशभर से हजारों लोगों ने भाग लिया। इनमें करीब 2 हजार साधु, संत, महंत भी शामिल थे। भडाणा ने बताया कि कार्यक्रम के बाद संतों को विदाई दी गई। भडाणा ने बताया कि इससे पूर्व हेलीकॉप्टर से अजमेर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास स्थित खड़ेश्वरी महाराज के प्राचीन मंदिर पर भी पुष्पवर्षा की गई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा