दिल्ली के 63 लाख मकानों-दुकानों पर चल सकता है बुलडोजर


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा शासित नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, जिस तरह से भाजपा दिल्ली में लोगों के घर और दुकानें तोड़ रही है, वो सही नहीं है। 63 लाख लोगों की दुकानों या मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।प्रेसवार्ता के दौरान केजरीवाल ने कहा कि बीते कुछ दिनों से हम देख रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है। उनका कहना है कि हम आने वाले कुछ महीनों तक यह अभियान चलाएंगे और दिल्ली से अतिक्रमण हटाएंगे। केजरीवाल बोले, हम खुद भी अतिक्रण के खिलाफ हैं। हम नहीं चाहते कि दिल्ली खराब दिखे। दिल्ली में अतिक्रमण को लेकर कई बातें उसमें से एक है कि दिल्ली पिछले 75 सालों में जैसा बसा है वह प्लान्ड तरीके से नहीं बसा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत