रात को सोर्ई 78 साल की महिला की सुबह कुएं में मिली लाश, फैली सनसनी

 

  

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के ठूमिया गांव की एक 78 वर्षीय महिला के अचानक गायब होने के बाद खेत पर ही बने कुएं में लाश मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि महिला व उसकी पुत्रवधु खेत पर ही बने मकान में अलग-अलग कमरों में थी। सुबह जाग होने पर बुजुर्ग महिला गायब मिली। तलाश करने पर पता नहीं चल पाया। बाद में सिजारी ने मोटर चलाई और इसके बाद जब पानी टूटा तो बुजुर्ग महिला का शव कुएं में पाया गया। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही है। 
बदनौर थाने के दीवान शंकरनाथ ने बीएचएन को बताया कि ठूमिया निवासी पारस कंवर 78 पत्नी भौमसिंह राजपूत व उनकी पुत्रवधु सुमन कंवर खेत पर ही बने मकान में रह रही थी। पारस का बेटा मोडसिंह गुजरात में काम करता है। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद पारस कंवर व सुमन कंवर अलग-अलग कमरों में सो गई। शुक्रवार सुुबह पारस कंवर अपने कमरेे मेें नहीं मिली। खेत पर तलाश की तो वहां भी पता नहीं चला। इसकेे बाद खेत का सिजारी आया। उसने मोटर चालू की। पानी टूटने पर लापता पारस कंंवर का शव कुएं में पाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मेें ंलेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी आसींद भिजवा दिया गया। इस घटना को लेकर मृतका की पुत्रवधुु ने रिपोर्ट दी, जिसमेंं पारस कंवर की मौेत कुएं में गिरने से होना बताया गया है। उधर, पुलिस ने मृतक के बेटे मोडसिंह को भी सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मोडसिंह गुजरात से रवाना हो चुका है। 



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना