केमिस्ट्री शिक्षक पर छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा, नौकरी गई, 7 साल जेल में रहे...कोर्ट ने मामला पाया फर्जी
लखनऊ। अपनी छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला बना। उस समय शिक्षक ने घटना में अपनी संलिप्तता न होने की बात कही। उनकी बातों पर किसी ने भरोसा नहीं किया। नौकरी गई। सात सालों तक जेल में रहना पड़ा। समाज में प्रतिष्ठा गई। पॉक्सो कोर्ट (Lucknow Pocso Court) ने इस मामले को गलत पाया है। इसके बाद उन्हें तमाम आरोपों से बरी (KV Gomtinagar Chemistry Teacher Acquitted from Student Sexual Assault Case) कर दिया गया। कोर्ट ने शिक्षक की रिहाई का आदेश जारी किया है। अब इस मामले की चर्चा हो रही है। मामला लखनऊ के केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर का है। अब इस स्कूल में सेवारत रहे शिक्षक को उनपर लगे तमाम आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। गोमतीनगर में रसायनशास्त्र के शिक्षक रामचंद्र तिवारी पर 12वीं कक्षा की छात्रा ने यौन उत्पीड़न और गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया था। मामला सामने आते ही हड़कंप मचा। उनकी गिरफ्तारी हो गई। सात सालों से जेल में बंद केमिस्ट्री टीचर को लखनऊ की विशेष पॉक्सो अदालत ने अब बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि शिक्षक रामचंद्र तिवारी को इस मामले में फंसाया गया था। अब उनकी रिहाई का आदेश जारी किया गया। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें