बिहार में लोहे के पाइप से लदा ट्रक पलटा उदयपुर के 8 श्रमिकों की मौत,5 गंभीर घायल

 

उदयपुर/पूर्णिया ।पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 57 के समीप  उदयपुर जिले के खेरवाड़ा के रहने वाले आठ मजदूरों की आज सुबह सिलीगुड़ी से जम्मू कश्मीर जा रहै लोहे के पाइप लदे ट्रक के पलटने से मौत हो गई है। वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें दो मजदूर की स्थिति गंभीर है। 

घटना सोमवार की अहले सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। प्रथम दृश्ट्या जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे। ट्रक अगरतला से जम्मू कश्मीर जा रहा था। चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। ट्रक में बोरवेल का सामान लदा हुआ था। लोहे के पाइप के नीचे दबने से मजदूरों की मौत हो गई। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। मौके पर जेसीबी से ट्रक को उठाया गया है। दबे हुए मजदूरों को निकाला जा रहा है। 

मौके से घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ व कसबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों की काफी भीड़ जुट गई है। पाइप के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल आठ शव को घटनास्थल से लाकर जलालगढ़ थाने में रखा गया है। घटनास्थल पर सर्किल बी इंस्पेक्टर राजकिशोर शर्मा पहुंचकर मामले की देख-रेख कर रहे हैं। सर्किल बी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास माहौल काफी गमगीन है।मृतकों में ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत, एक अज्ञात शामिल हैं। सभी राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा के बताए जा रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना