बीजेपी में सियासी घमासान, मंच पर ही भिड़े पूर्व मंत्री और BJP विधायक

 


राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश भाजपा नेताओं में सियासी घमासान जारी है। पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना और अलवर शहर विधायक संजय शर्मा के बीच खटपट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक वाला यह वीडियो पिछले दिनों अलवर में आयोजित बीजेपी के जन हुंकार रैली का बताया जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच मंच पर बोलने को लेकर विवाद हो गया। वसुंधरा सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे हेमसिंह भड़ाना टोकाटाकी से भाजपा विधायक संजय शर्मा से नाराज हो गए। वीडियो में हेमसिंह भड़ाना विधायक संजय शर्मा से यह कहते हुए सुनाई दे रहे है कि आप अपने अधिकार क्षेत्र में रहे। आप मेरे बाॅस नहीं है। आप रैली में आए। यह आपका अधिकार है। आप बोलिए। जवाब में संजय शर्मा कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मैं नहीं बोल रहा। हालांकि, लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडिया की पुष्टि नहीं करता है। 

प्रदेश नेतृत्व पर उठ रहे हैं सवाल

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत तक होने है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के दौरे पर है। जेपी नड्डा का पूरा फोकस पार्टी को एकजुट करने पर है, लेकिन जिस तरह से भाजपा नेताओं के बीच गुटबाजी की खाई बढ़ती जा रही है। उससे प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, 5 मई को गहलोत सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने जन हुंकार रैली का आयोजन किया था। रैली को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया समेत बड़े नेताओं ने संबोधित किया। रैली के मंच पर बोलने को लेकर लेकर पूर्व मंत्री और थानागाजी से विधायक रहे हेमसिंह भड़ाना और अलवर शह विधायक संजय शर्मा के बीच तकरार हो गई। भड़ाना मंच पर जैसे ही बोलने के लिए आए तो टोकाटाकी शुरू हो गई। इससे वह नाराज हो गए। भड़ाना ने भड़कते हुए संजय शर्मा को अपने अधिकार क्षेत्र में रहने की नसीहत दे डाली। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत