ठाकुरजी ने तुलसीजी संग रचाया ब्याह

 

सवाईपुर सांवर वैष्णव
अक्षय तृतीया के मौके पर सवाईपुर श्याम ने तुलसीजी संग ब्याह रचाया। इससे पहले ठाकुरजी की बारात पूरे गांव में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। ठाकुरजी ने तोरण की रस्म पूरी करते हुए तुलसीजी के साथ सात फेरे लिए। भैरू लाल साहू ने बताया कि अक्षय तृतीया के मौके पर घीसा लाल, कन्हैया लाल, प्रभु लाल साहू द्वारा तुलसी विवाह किया गया। इसके लिए सवाईपुर कस्बे के बड़े चारभुजा नाथ मंदिर से ठाकुरजी की बारात सुबह 7.15 बजे रथ में सवार होकर गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई, जो सालरिया मार्ग, मुख्य बस स्टैंड, तेजाजी चौक, रावला चौक होते हुए विवाह स्थल पर पहुंची, इस दौरान भक्तगण ठाकुरजी की बारात में मंगल गीत गाते हुए नाचते-गाते चले। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह ठाकुरजी की बारात का स्वागत सत्कार किया। सुबह 9.15 बजे ठाकुरजी ने तोरण की रस्म पूरी की। सुबह 10 बजे मंडप में तुलसी संग विवाह करने के लिए बैठे। पंडित चांदमल उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ तुलसी विवाह करवाया। इस दौरान विमल कुमार आचार्य, गोपाल साहू, मोहन सिंह दरोगा, जगदीश लोहार, श्याम सुंदर श्रोत्रिय, बद्रीलाल तेली, सरपंच महावीर सुवालका, राजेश श्रोत्रिय, प्रभु लाल तेली, शान्ति लाल सेन, दयाशंकर माली, कालूराम दरोगा, उमा माली, मोहन माली, शंकर माली, राजू लाल, सत्यनारायण दरोगा, सांवरमल वैष्णव, कालू माली, सांवरमल दरोगा, गणेश दरोगा, लीलाधर गाडरी, प्रकाश दरोगा, शिव लाल सुथार आदि कई भक्त मौजूद थे।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना