कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट’ नियुक्त
भीलवाड़ा हलचल न्यूज. जिले में आगामी दिवसों में त्योहार उत्सव के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। जिनमें आंशिक संशोधन किया गया है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार देव चंद बलाई तथा भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए उप पंजीयक अजीत सिंह, पुर थाना क्षेत्र के लिए सहायक भू प्रबंध अधिकारी शंकर लाल बलाई, कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार नगर विकास न्यास पुष्पेंद्र कुमार बलाई व प्रताप नगर थाना क्षेत्र के लिए सहायक भूप्रबंध अधिकारी अंकित सामरिया को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें