मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

 


भीलवाड़ा  प्रहलाद तेली / संपत माली
यातायात पुलिस चौकी के पीछे अंडरब्रिज के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
जीआरपी सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह दो खानाबदोश व्यक्ति यातायात पुलिस चौकी के पीछे अंडरब्रिज के पास अजमेर से चित्तौड़गढ़ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों को ऑटो में महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे को उपचार के लिए भर्ती किया गया। घायल का नाम श्रवण बावरी (40) निवासी चामट्याखेड़ा चित्तौड़गढ़ बताया गया है जबकि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।मृतक की उम्र 30 वर्ष करीब बताई जा रही है। वह जींस पेंट व शर्ट पहने है। सिर पर बड़े बाल व चेहरे पर हल्की दाढी है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना