बदमाश की आठ गोलियां मारकर हत्या फेसबुक पर लाइव

 

जयपुर/ बस्सी थाना इलाके में एक शातिर बदमाश की आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक बदमाश दौसा का रहने वाला था। उसकी विरोधी गैंग के सदस्यों ने उसे दौसा से अगवा किया और जयपुर में लाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसके साथ रास्ते में जमकर मारपीट भी की गई। बदमाशों ने युवक की मारपीट और हत्या का फेसबुक पर लाइव भी किया। पुलिस की कार्रवाई से पहले बदमाशों ने वीडियो को डिलीट कर दिया है। जानकारी के अनुसार जीतू बोरोदा दौसा का रहने वाला था। उस पर जिले के कई थानों में आठ से ज्याद मामले दर्ज हैं। बुधवार शाम को वह दौसा शहर से लालसोट की ओर जा रहा था। गेटोलाव रोड पर विरोधी गैंग के बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जमकर  मारपीट की। इसके बाद देर रात उसका शव जयपुर के बस्सी थाना इलाके में मिला है। शव पर गंभीर चोटों और करीब आठ गोलियां मारने के निशान हैं। 
मीडिया रिपोर्ट्स के जीतू बोरोदा का एक गुट से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उस गुट के कई लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्जं हैं। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते दौस से अगवा कर उसकी जयपुर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।   

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना