सोई दादी-पौती पर चढ़ा ट्रैक्टर, दोनों घायल


 भीलवाड़ा हलचल न्यूज.

जिले के गाडरीखेड़ा में खेत पर सो रही दादी-पौती पर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में दोनों घायल हो गई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची की हालत नाजूक बताई जा रही है। 
पुलिस ने हलचल को बताया कि  गाडरीखेड़ा निवासी दिनेश कंजर की मां देवी 45 पत्नी ईश्वर कंजर, अपनी 5 साल की पौती अन्नु के साथ रविवार रात खेत पर ही सो रही थी। देर रात एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर सोई हुई दादी-पौती पर चढ़ा दिया। इससे दोनों घायल हो गई। दादी-पौती को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अन्नू की हालत गंभीर बताई गई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना