राष्ट्रीय लोक अदालत आज: आपसी समझौते से निपटाए जाएंगे कई मामले

 

भीलवाड़ा संपत माली
जिले में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी, सिविल, राजस्व, पारिवारिक, किरायेदारी सहित शून्य मामलों की सुनवाई कर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले में 32 बैंच बनाई गई हैं जो सुनवाई कर रही हैं। शाम तक चलने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों का निस्तारण होने की संभावना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीमाली ने बताया कि पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में भी कई मामलों का निस्तारण किया गया जिससे भीलवाड़ा मॉडल बना। इस बार न्यायालय के सिविल, फौजदारी प्रकरणों के अलावा राजस्व मामलों का भी राजीनामे से निस्तारण किया जाएगा। भीलवाड़ा जिले में करीब 22000 चिन्हित प्रकरणों के निस्तारण के लिए 32 बैंच बनाई गई हैं जिसमें न्यायिक अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी एवं अनुभवी अधिवक्ता सदस्य द्वारा पक्षकारों में समझाइश कर प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा