भाभी पर देवर की बूरी नजर, मना करने पर की जाती है मारपीट, केस दर्ज

 


 भीलवाड़ा हलचल न्यूज.
एक महिला ने अपने ही देवर पर जबरदस्ती करने की कोशिश करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुये एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
प्रताप नगर पुलिस ने हलचल को बताया कि एक महिला ने अपने देवर जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित, उसके साथ आये दिन मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता है। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति काम के चलते अधिकतर घर से बाहर रहते हैं। उसके जाने के बाद देवर जबरदस्ती की कोशिश करता है। मना करने पर उसे, पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। आये दिन सभी को गालियां देता है। महिला का आरोप है कि उसके ससुर को भी बहुत मारता था। ससुर का स्वर्गवास होने के बाद से उसकी हरकतें और ज्यादा बढ़ गई। महिला ने पुलिस कंपलेंट की कहा तो उसे बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और कुर्सी से मारा। पेट में लात भी मारे। महिला का कहना है कि उसे व बच्चों को देवर से खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच दीवान बद्रीलाल जाट कर रहे हैं।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार