मकान और फैक्ट्री में धधकी आग, मची अफरा-तफरी

 

 भीलवाड़ा हलचल न्यूज. 
अजमेर हाइवे पर रायला के एक मकान, जबकि चित्तौडग़ढ़ मार्ग पर एक बंद फैक्ट्री परिसर में अचानक लगी आग से घास, लकडिय़ां आदि जल गये। आग से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों ही स्थानों पर दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण सामने नहीं आये हैं। 
नगर परिषद फायर स्टेशन के अनुसार, अजमेर हाइवे पर रायला कस्बे के लांबिया गेट क्षेत्र निवासी उगमा माली के मकान की छत पर बने कमरे व छत पर घास व लकडिय़ां रखी हुई थी। सोमवार दोपहर अचानक इनमें आग लग गई। आग से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। फायरमेन उमेश व किशन आदि ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया गया। 
इसी तरह एक अन्य घटना चित्तौडग़ढ़ हाइवे पर हुई। जहां बीएसएल फैक्ट्री के सामने बंद पड़ी एक फैक्ट्री परिसर में उगी घास व पेड़-पौधों में आग लग गई। लोगों ने दमकल को सूचना दी। इस पर नगर परिषद फायर स्टेशन व ग्रोथ सेंटर से दो दमकलें मौके पर पहुंची और अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। आग के कारण सामने नहीं आये हैं।   

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना