बिना मुंडेर के कुएं में गाय गिरी, डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

 


मंगरोप मुकेश खटीक

गांव में कई जगह अब भी बिना मुंडेर के कुएं व्याप्त है जिसमे मुक प्राणी गिरकर काल का ग्रास बन रहे है। पूर्व में बालिका स्कूल के सामने स्थित बिना मुंडेर के कुएं में एक स्वान गिर गया था जिसे करीब 8 महीने बाद उदयपुर से आई रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला था इसे लेकर हमीरगढ़ एस डी एम ने स्थानीय पंचायत प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे की ऐसे बिना मुंडेर के कुओं को डिटेन करके जालियों से ढके लेकिन 8 महीने बाद भी इन कुओं को लेकर प्रशासन नही चेता और न ही गंभीरता से लिया जिसके फलस्वरूप शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक गाय अम्बेडकर सर्कल के पास बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई जिसे करीब डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद गांव के ही युवक बाबू लाल मारू ने निकाला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई गाय कुएं से निकलने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।इस दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बिना मुंडेर के कुओं पर प्रशासन को गंभीरता से विचार कर उन्हे ढकने की मांग की है।मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा