आधी रात को हादसा-ट्रैक्टर ने चार युवकों को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

 


भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के जहाजपुर थाना सर्किल में बंदा का चौराहा पर बीती देर रात एक ट्रैक्टर ने चार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। इनमें से दो को भीलवाड़ा रैफर किया गया है। जहाजपुर थाने के एएसआई चेतन ने हलचल को बताया कि पंडेर थाना इलाके के माताजी का खेड़ा के चार युवक फतेहपुरा गये थे। जहां से ये लोग पैदल ही गांव लौट रहे थे। बंदा का चौराहा पर एक ट्रैक्टर ने इन चार युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में मांगीलाल 18 पुत्र रामेश्वर मीणा की मौत हो गई। वहीं सोनू 18 पुत्र लाला भाट व नौरत 18 पुत्र बाबू भाट गंभीर रूप से घायल हो गये। इन दोनों को भीलवाड़ा रैफर किया गया है। वहीं एक घायल महेंद्र 19 पुत्र रमेश भाट का जहाजपुर मे ंअस्पताल किया गया। पुलिस मांगीलाल के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा