तिलकनगर में खून- महिला की चाकू मारकर हत्या, फैली सनसनी


 भीलवाड़ा हलचल न्यूज.   शहर के तिलक नगर में सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के पिछवाड़े गली में रविवार की शाम एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, और वारदातस्थल का जायजा लिया।  प्रथम दृष्टया हत्या का शक महिला के पूर्व पति पर जताया जा रहा है। 
पुलिस का कहना है कि हत्या की शिकार महिला 30 वर्षीय ज्योति व्यास  है। वह तिलकनगर में सोमानी वाटर के पास गली में रहती है। रविवार शाम ज्योति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चाकू मारने वाला आरोपी उसका पूर्व पति था। इसे लेकर पुलिस  जांच पड़ताल कर रही है। उधर, वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, एएसपी आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी, डीएसपी सिटी, भीमगंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों ने वारदातस्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। 

घर में लगा चाकू 
ज्योति व्यास को रविवार शाम उसी के घर में चाकू मारा गया। ऐसा आस-पड़ौस के लोगों ने हलचल से बातचीत में बताया। लोगों का कहना है कि मकान के अंदर क्या हुआ। यह उनकी जानकारी में नहीं आया। 

चाकू लगने के बाद दौड़कर निकली घर से
चाकू लगने के बाद गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान ज्योति मकान से दौड़कर सड़क पर आई। जहां वह करीब 100 मीटर तक दौड़ी। इसके बाद गश खाकर नीचे गिर पड़ी। इसके साथ ही बेहौश हो गई। 

दस मिनिट सड़क पर पड़ी रही ज्योति
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ज्योति बेहौश होने के बाद करीब दस मिनिट तक सड़क पर पड़ी रही। उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच, भीमगंज पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने ज्योति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

पति से रह रही थी अलग, करती थी सिलाई
पुलिस का कहना है कि ज्योति मूलरूप से अलवर की रहने वाली है। उसका ससुराल आसींद क्षेत्र में बताया गया है। ज्योति एक बेटा-एक बेटी की मां थी। वह पति से अलग यहां तिलकनगर में रहकर सिलाई करती थी। उसके साथ करीब सात साल की बेटी भी रहती है। बेटा, उसके बड़े पिता के पास रहता है। 

पति आया था घर! 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ज्योति का पति रविवार शाम को तिलकनगर आया था। चाकू पति ने ही मारा या किसी और ने। इसकी जांच पुलिस कर रही है। हालांकि शक पति पर जताया जा रहा है। 

कातिल की तलाश जारी है- एसपी
एसपी आदर्श सिद्धू का कहना है कि महिला की चाकू मारकर हत्या हुई है। प्रथम दृष्टया महिला के पूर्व पति पर आरोप लग रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही कातिल की तलाश की जा रही है। जल्द ही कातिल पकड़ा जायेगा। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना