बाल-विवाह के बाद ससुराल जाने से किया मना, किडनैप किया:युवती को छत से फेंका, लोग बचाने आए तो फायरिंग की

 


बाड़मेर। बाड़मेर में एक युवती का 14 साल पहले बाल-विवाह हुआ था। कुछ साल गुजरने के बाद उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। घर वालों को भी बताया कि बचपन में जिस लड़के से शादी हुई है, उसे वह पसंद नहीं है। इससे नाराज युवती का पति देर रात घर पहुंचा और किडनैप कर ले गया। बीच-बचाव में आए परिवार के लोगों और ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं फायरिंग कर सभी को डराया और युवती के भाई-बहन समेत परिवार के लोगों को जमकर पीटा। मामला जिले के शिव थाने एक गांव में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे का है। 5 साल की उम्र में युवती की शादी भंवराराम(25) से हुई थी। पीड़ित युवती ने बताया कि वह घरवालों को मना कर चुकी थी। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ सो रही थी। भंवराराम दो-तीन गाड़ियों में 10-12 बदमाशों के साथ आया। घर का गेट खोलने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। इस पर बदमाश घर के बाहर खड़े खंभे से छत पर पहुंच गए। यहां पीड़िता के भाई और बहनों के साथ मारपीट की। पीड़िता को साथ ले जाने लगे। उसने मना किया तो सिर पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद छत से नीचे फेंक दिया। बदमाश युवती को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। इस पर आस-पास के लोग बचाने आए तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर दी।

पुलिस ने 40 किलोमीटर तक किया पीछा
इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक इनका पीछा किया। नागदड़ा के पास अचानक स्कॉर्पियो का टायर फट गया तो बदमाश गाड़ी वहीं रोककर भागने लगे। शिव एसएसआई श्याम सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। नागदड़ा निवासी भंवराराम को उसके घर से डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने भंवराराम, मदन पुत्र रामाराम, पूनम पुत्र जस्सा राम, राजेश पुत्र विरमाराम, हरीश, पपू पुत्र बस्ताराम समेत 6-7 लोगों के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट का मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता बोलीं: मुझे पसंद नहीं था, कई बार छेड़खानी की
पीड़िता समेत उसके पिता, मां और भाई-बहन हॉस्पिटल में एडमिट है। पीड़िता ने अभी बीए फर्स्ट इयर की स्टूडेंट है। उसने बताया कि 5 साल की उम्र में उसका बाल विवाह कर दिया गया था। लेकिन, जिससे उसकी शादी हुई वह उसे पसंद नहीं था। पीड़िता ने यह बात मां-पिता को भी बताई। जब यह बात उसके पति को पता चली तो वह उसे साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने बताया कि कई बार रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने साथ जाने से मना कर दिया तो किडनैप किया। उसने बताया कि रास्ते में भी उसने छेड़खानी का प्रयास किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा