महंत की बहू फांसी के फंदे पर लटकी मिली

 


 जयपुर   जयपुर के गोविंद देव मंदिर के महंत की बहू निवेदिता (30) मंगलवार को फांसी पर लटकी मिली। परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन शव को अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। मानक चौक थाना पुलिस गणगौरी अस्पताल पहुंची। इसके बाद शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के कोरोना की जांच की जा रही है। उसके बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सुबह गोविंद देव मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी और उनके पुत्र मानस गोस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे. सुबह करीब छह बजे महंत के घर की सफाई कर रही महिला खवास जी के रास्ते में घर पहुंच गई। घर की सफाई के दौरान निवेदिता का कमरा अंदर से बंद था। सफाई करने वाली महिला ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस महिला को शक हुआ। उसने सफाई कर्मी को बाहर से बुलाया। उसने खिड़की से बाहर झाँका तो निवेदिता फंदे से लटक रही थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार