ससुराल में जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत , जांच में जुटी पुलिस

 

 भीलवाड़ा हलचल न्यूज. 
जिले के आंट गांव स्थित ससुराल आये अजमेर जिले के युवक ने बीती रात जहरीली वस्तु के सेवन से मौत हो गई। इससे पहले युवक को हालत बिगडऩे पर कोटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 
बिजौलियां थाने के दीवान पांचूराम ने बीएचएन को बताया कि भिनाय थाने के करांटी गांव निवासी महावीर सिंह 35 पुत्र भवानीसिंह राजपूत की पत्नी शादी में शरीक होने अपने ससुराल बिजौलियां थाने के गांव आंट आई हुई थी। 
इसके चलते शुक्रवार की रात महावीर सिंह भी अपने गांव से ससुराल आ गया। उन्होंने बताया कि नशे की हालत में महावीर सिंह ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। रात  में ही महावीर सिंह को बिजौलियां अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान महावीर सिंह ने दम तोड़ दिया। 
महावीर सिंह की मौत की सूचना पर उसका भाई लक्ष्मण सिंह भी कोटा पहुंच गया। जहां लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई महावीर सिंह 13 मई को 12 बजे घर से अपने ससुराल जाने के लिए रवाना हुआ था। ससुराल  से फोन आया कि महावीर सिंह ने जहरीली वस्तु  खा ली। सुबह चार बजे महावीर सिंह के दम तोडऩे की सूचना मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना