देवस्थल से दर्शन कर लौट रही बुजुर्ग महिला को कार ने लगाई टक्कर, मौत

 


भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के बनेड़ा थाना सर्किल में शनिवार सुबह देवस्थल से दर्शन के बाद घर लौट रही बुजुर्ग महिला की कार की टक्कर से मौत हो गई। बनेड़ा थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बीएचएन को बताया कि सालरियाकलां निवासी कोयली 78 पत्नी मांगू बैरवा शनिवार सुबह देवस्थल से दर्शन कर घर जा रही थी। गांव में ही उसे कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कोयली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना