ढाई माह के बच्चे की गला दबाकर हत्या, मां ने सास और देवरानी पर लगाया आरोप

 


अजमेर  डूमाड़ा गांव में ढाई महीने के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चे की मां ने सास और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने अजमेर में मेडिकल बोर्ड से बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है। घटना अजमेर के डूमाड़ा गांव की है। शुक्रवार शाम पुष्पेंद्र सैन की पत्नी पूजा अपने बेटे पंकज को आंगन में सुलाकर खाना बनाने चली गई। वह खाना बनाने के बाद करीब पांच बजे रसोई से बाहर आई तो बच्चा मृत मिला। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा से पूछताछ की। उसने सास नीता और देवरानी काजल पर बच्चे को मारने का आरोप लगाया है। पूजा का आरोप है कि उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। पूजा ने बताया कि अब वो वापस आई है तो दो महीने से रोजाना लड़ाई-झगडे़ हो रहे हैं। उसकी सास ने जायदाद से बेदखल कर दिया। शुक्रवार सुबह भी बर्तनों को लेकर झगड़ा हुआ था। पूरे मामले में मांगलियावास थानाधिकारी दातारसिंह ने बताया कि पूजा की शिकायत पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा