गहलोत कैबिनेट की बैठक आज: बीड झुंझुनूं कन्जरवेशन रिजर्व का बदलेगा नाम

 


जयपुर । 

राजस्थान में गहलोत कैबिनेट की बैठक आज सीएम गहलोत की अध्यक्षता में शाम 5 बजे होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय पर होने वाली बैठक मे कई नीतिगत निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक को लेकर कैबिनेट सचिवालय ने एजेंड़ा जारी क दिया है। कैबिनेट की बैठक में राजस्थान लोक सेवा आयोग विनियम, 1951 में संशोधन,  बीड झुंझुनूं, कन्जरवेशन का संशोधित नाम महात्मा गांधी बीड झुंझुनूं कन्जरवेशन रिजर्व किए जाने, राजस्थान न्यायिक सेवा नियम  210 की अनुसूची में संशोधन, राजस्थान न्यायिक अधिकारी नियम 2008 के नियम 4 एवं 6 में संशोधन और राजस्थान कंप्यूटर राज्य  एवं अधीनस्थ सेवा नियम, 1992 की अनुसूची-1 में संशोधन संबंधी प्रस्ताव रखे जाएंगे।

बैठक में आधा दर्जन विभागों के प्रस्ताव को लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। जिसमें पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग के साथ एनर्जी डिपार्टमेंट के प्रस्ताव को अनुमोदन किया जा सकता है। कैबिनेट की बैठक के आधे घंटे बाद 5:30 मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। माना जा रहा है कि प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा भी कैबिनेट बैठक में उठ सकता है। कैबिनेट की बैठक में कांग्रेस चिंतन शिविर का असर दिखाई देगा। सीएम गहलोत जन कल्याणकारी और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए गंभीर दिखाई दे रहे है। 

सीएम गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक में पानी और बिजली की किल्लत पर भी चर्चा हो सकती है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए जिस तरह से प्रदेश के कई जिलों में बिजली और पानी का संकट गहराया है। उसको देखते हुए सरकार आज मीटिंग में कुछ फैसले ले सकती है। कैबिनेट में कुछ विशेष प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा हो सकती है। इससे पहले 11 मई को हुई गहलोत कैबिनेट के बैठक में समान पात्रता परीक्षा पर मुहर लगी दी थी। कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया था कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध एवं एकीकृत करने की दृष्टि से एक जैसी पात्रता वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और मंत्रालयिक कर्मचारी के स्थान पर समान पात्रता परीक्षा होगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा