जयपुर -मकान की छत पर दो युवकों के खून से सने शव मिले, दोनो भीलवाड़ा के

 


जयपुर.
 मानसरोवर थाना इलाके में सवेरे एक मकान की छत पर दो युवकों के खून से सने शव मिले। सिर में गंभीर चोटें थी और शरीर से कई जगहों से खून रिस रहा था।  देर रात के इस घटनाक्रम के बारे मंे सवेरे उस समय पता चला जब पड़ोसी अपने एक मंजिला मकान की छत पर पहुंचे। तो वहां खून से लथपथ दो शव पड़े थे। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। 

 पुलिस ने बताया कि किरण पथ पर स्थित मित्तल बुक डिपो के तीन मंजिला मकान में संजय और मनोज रहते थे। दोनो भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनो के साथ उनका एक साथी और रह रहा था। जो इस घटना के बाद से फरार है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि दोनो अपने कमरे के बाहर छत पर किसी बात को लेकर झगड़ लिए और फिर लड़ते हुए नीचे पड़ोसी की छत पर आ गिरे।

पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि रात के समय तेज आवाज भी हुई थी। लेकिन रात में उपर आकर जांच पड़ताल नहीं की। पुलिस ने बताया कि दोनो प्राईवेट जॉब करते थे। दोनो को छोड़कर फरार हुए तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। दोनो के परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। परिजन भीलवाड़ा से रवाना हो गए हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे हादसा ही मान रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत