आपसी रंजिश को लेकर फायरिंग, दूल्हे के भतीजे की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती

 

 

अलवर। जिले के बडेर गांव में बरात की निकासी के दौरान आपसी रंजिश के कारण तीन राउंड फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली दूल्हे के भतीजे के को और दूसरी गोली दूल्हे के भाई को लगी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दोनों घायलों को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूल्हे के भाई का इलाज चल रहा है। अन्य  बारातियों को भी छर्रे लगे थे,


कठूमर के पत्थर पहाड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मेरे भतीजे देवेंद्र पुत्र रामकरण की शादी है। उस की बारात कठूमर से मालाखेड़ा के बडेर गांव में आई थी। कठूमर के ही देवेंद्र और कलुआ पुत्र सर्वसूख दोनों भाई अपनी बाइक से बारात में आए। जबकि अन्य बराती बरात की बस में एक साथ आए थे। रात के समय जैसे ही बरात की निकासी शुरू हुई तो देवेंद्र और कलुआ ने बरात में मौजूद मुकेश पुत्र रामकरण के साथ मारपीट में हाथापाई शुरू कर दी। इन लोगों की मुकेश से पुरानी रंजिश थी। इस बीच अन्य बारातियों ने उन लोगों को बीच बचाव कर रोका और समझाइश करने का प्रयास किया। इस बीच देवेंद्र और कलुआ ने फायरिंग कर दी। एक गोली दूल्हे देवेंद्र के भतीजे आकाश पुत्र विजेंद्र यादव के सीने में लगी। जबकि दूसरी गोली दूल्हे के भाई सुनील पुत्र तुलसी के पैर में लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।


आरोपी देवेंद्र और कलुआ ने एक और फायरिंग की। इस दौरान गोली के छर्रे वहां मौजूद अन्य बारातियों के लगे। इसके बाद तुरंत आकाश और सुनील को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि आकाश आईटीआई कर रहा था। वहीं सुनील की एक बच्ची है और एक साल पहले उसकी शादी हुई थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना