सनकी युवक ने अपनों पर ही चलाई गोलियां, बुजुर्ग की मौत, पत्नी, बेटे-बहू सहित चार घायल


 उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार की आधी रात को एक सनकी युवक ने अपने बड़े पिता के परिवार पर हमला कर दिया। इस बीच लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। गोलियों की बौंछार में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान भी चली गई। वहीं उनकी पत्नी, बेटे, बहू और एक बच्चे समेत चार लोग गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

   पूरा मामला नेवढिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से सामने आया। जहां 70 वर्षीय राजबली यादव ने अपने पड़ोस में रहने वाले भतीजे पर किसी बात की खुन्नस को लेकर इस वारादात को अंजाम दिया। रात तकरीबन 12 बजे सो रहे बड़े पिता को उसने गोली मार दी। 

 गोली की आवाज सुनने के बाद लड़का रविंद्र, उनकी पत्नी विमला देवी, बहू और 13 वर्षीय बच्चा भी घर से बाहर आ गया। आरोपी ने उन पर भी फायर झोंक दी। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इलाज के बीच बुजुर्ग राजबली यादव की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को हायर सेंटर बनारस रेफर किया गया।

  गोलीकांड के पीछे सनकी युवक का पागलपन बताया जा रहा है। हालांकि सनकी ने आधी रात में इस वारदात को क्यों अंजाम दिया इसको लेकर चर्चा लगातार जारी है। मामले में पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस आरोपी राजू उर्फ आकाश की तलाश में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना