लोगों में डर का माहौल, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न; चिंतन शिविर में सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला

 


उदयपुर ।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी और उनके सहयोगियों ने पोलराइजेशन को सरकार में स्थायी बना लिया है। लोग डर और असुरक्षा के भाव में जी रहे हैं। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है। 

उन्होंने उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन के उद्घाटन अवसर पर कहा कि मोदी और उनकी सरकार कहती है कि मैक्जिमम गवर्नेंस और मिनिमम गवर्नमेंट। हकीकत यह है कि विभाजन को स्थायी बना दिया गया है। हमारे समाज के बहुलवाद को निशाना बनाया जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों को डराया-धमकाया जा रहा है। जेल में डाला जा रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोकतंत्र के सभी स्तंभों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू जैसे हमारे नेताओं के योगदान, उपलब्धियों और त्याग को नकारा जा रहा है। वहीं, महात्मा गांधी के हत्यारों और उनकी विचारधारा को महिमामंडित किया जा रहा है।

पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब समय है कर्ज उतारने का
सोनिया ने यह भी कहा कि संगठन में ढांचागत बदलावों की आवश्यकता है। अभूतपूर्व परिस्थितियों का सामना अभूतपूर्व कदम उठाकर करना होता है। हम यह ही करने जा रहे हैं। इस बैठक के बाद  बाहर एक ही संदेश जाना चाहिए कि संगठन की मजबूती, दृढ़ निश्चय और एकता का संदेश। हमें मिली नाकामयाबियों से हम बेखबर नहीं है। न ही हम बेखबर हैं, कठिनाइयों के संघर्ष से, जिसका हमें सामना करना है। हम देश की राजनीति में पार्टी को फिर उस भूमिका में ले जाएंगे, जो पार्टी ने हमेशा निभाई है। इन बिगड़ते हालात में देश की जनता हमसे उम्मीद करती है। हम यहां ईमानदारी से आत्मनिरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन हम यह तय करें कि यहां से बाहर निकलेंगे तब एक नए आत्म विश्वास, नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर निकलेंगे।  

02:01 PM, 13-MAY-2022

कांग्रेस के चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

गहलोत का आरोप- झूठ बोलते हैं भाजपा, आरएसएस वाले
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में माहौल बिगड़ रहा है। कांग्रेस समेत 13 विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि शांति की अपील करें। उनमें नैतिक साहस ही नहीं है। इन्हें शर्म नहीं आती। इतने बेशर्म लोग है कि पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस 70 साल में देश को इतना आगे लेकर आई है। यह देश कांग्रेस मुक्त कभी नहीं होगा। कांग्रेस का इतिहास, कांग्रेस के सिद्धांत देश के डीएनए की तरह है। पूरे देश ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के फैसले देखे हैं। हमने सूचना का, खाद्य सुरक्षा का अधिकार दिया है। हम काम करते हैं। मार्केटिंग नहीं करते। यह इतने झूठे, फरेबी लोग हैं। काम कुछ नहीं करते हैं। आरएसएस और बीजेपी के फांसिस्ट लोग सिर्फ बातें करते हैं। यह नव संकल्प चिंतन शिविर बहुत खास है। हम तीन दिन तक बैठेंगे। गहराई के साथ बात करेंगे। जो फैसले होंगे, वह नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने के होंगे। हम देश की जनता तक हमारी भावना पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना