रफ्तार पकड़ रहा है चक्रवाती तूफान असानी

 

 बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान असानी अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान जल्द ही ओडिशा-पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के समुद्र तट से टकरा सकता है। इसके लिए ओडिशा के 18 जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जाहिर है कि असानी का प्रभाव बिहार-झारखंड पर भी पड़ेगा। 10 मई से बिहार में मौसम बदल जाएगा। इसके लिए मौसम विज्ञानी लगातार तूफान पर नजर बनाए हुए हैं।

इस नए चक्रवाती तूफान की होने जा रही एंट्री ने देश का मौसम बदल दिया है। तो वहीं दक्षिण अंडमान सागर और इसके आसपास के इलाके में बन रहे तूफान का असर दिखाई देने लगा है। इस नए चक्रवाती तूफान 'असानी' को श्रीलंका ने नाम दिया है, जिसका मतलब 'प्रकोप' होता है। यह तीसरा साल होगा, जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा।

इससे पहले 2020 में 'अम्फान' तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में 'यास' तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से ओडिशा सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत