पत्नी सहित जहरीली वस्तु का सेवन कर पति ने दोस्त को किया कॉल, बोला- अपना यह आखिरी मिलन है, माता-पिता का रखना ध्यान

 


 भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल. 
जिले के बदनौर थाना इलाके में एक दिन पहले ही जौधपुर से गांव आये युवक ने पीहर से पत्नी को लाने के बाद पत्नी सहित जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इतना ही नहीं, युवक ने अपने जौधपुर में किसी दोस्त को कॉल कर कहा कि माता-पिता और भाइयों का ख्याल रखना। दोस्त की सूचना पर परिजनों ने पति-पत्नी की तलाश की तो वे खेतों की ओर नीम के पेड़ के पास मिले, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिल्हाल पति-पत्नी बयान देने की स्थिति में नहीं है। 
बदनौर थाने के एएसआई रेवत सिंह ने हलचल को बताया कि थाने पर सूचना मिली कि ओजियाणा निवासी उम्मेद सिंह 22 पुत्र भैंरूसिंह रावत व इसकी पत्नी पूजा 20 की जहरीली वस्तु सेवन से हालत बिगड़ गई। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती है। इस सूचना पर एएसआई सिंह स्वयं मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई, लेकिन उनके बयान देने की स्थिति में नहीं होने की बात भी पुलिस से कही। 
अस्पताल में भी युवक के परिजनों ने एएसआई सिंह को बताया कि उम्मेद सिंह जौधपुर में काम करता है। उसकी पत्नी पूजा अपने पीहर में थी। उम्मेर सिंह कल ही जौधपुर से आया। इसके बाद वह पत्नी को लाने ससुराल चला गया।  उम्मेद ने परिजनों से कहा कि आज ही उसे अर्जेंट जोधपुर जाना है। इसके बाद उम्मेद के दोस्त से सूचना मिली कि उम्मेद व पूजा ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया और वे किसी नीम के पेड़ के पास है। दोस्त ने परिजनों को यह भी बताया कि इससे पहले उम्मेद ने उसे फोन कर कहा कि अपना यह लास्ट मिलन है। माता-पिता का ध्यान रखना। दो भाई जो तुम्हारे पास है। उनका भी  ख्याल रखना। उम्मेद की इस तरह की बातचीत को लेकर उसने उम्मेद से वीडियो कॉल करवाया। इस पर उम्मेद व उसकी पत्नी नीम के पेड़ के पास नजर आये। दोस्त की इसी जानकारी के आधार पर परिजनों ने उम्मेद व पूजा को तलाश किया तो वे नीम के पेड़ के पास मिल गये। दोनेां अचेत थे। उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया है। एएसआई सिंह का कहना है कि उम्मेद व पूजा के बयान देने की स्थिति में आने के बाद ही यह साफ हो पायेगा कि उन्होंने किन कारणों के चलते जहरीली वस्तु का सेवन किया। फिल्हाल पुलिस को परिजनों ने भी कोई लिखित रिपोर्ट इस संबंध में नहीं दी है। ऐसे में पुलिस अब पति-पत्नी के हौश में आने का इंतजार कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा