हाइवे पर पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान


राजसमंद हलचल न्यूज
भीलवाड़ा उदयपुर हाइवे स्थित रूपा खेड़ा टोल नाके के नजदीक मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
कुंवारिया थाना पुलिस ने बीएचएन को बताया कि भीलवाड़ा उदयपुर हाइवे स्थित रूपाखेड़ा टोल नाका क्षेत्र में पुरी की होटल के नजदीक मंगलवार को एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी लालूराम जाट पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान के प्रयास किए लेकिन किसी ने उसे नहीं पहचाना। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि मृतक लाल रंग का टीशर्ट और ब्लैक पेंट पहने हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा