हनुमान मंदिर की छत पर युवकों ने बनाया मांस, परिसर में फेंकी हड्डियां, गिरफ्तार

 


उदयपुर।शहर में हनुमान मंदिर की छत पर मांस बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मंदिर की छत पर मांस बनाया, खाया और फिर हड्डियां मंदिर परिसर  फेंक दीं। जानकारी लगने पर पुलिस ने समुदाय विशेष के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार शहर के अलीपुरा इलाके में एक हनुमान मंदिर है। इस मंदिर की छत पर समुदाय विशेष के दो युवकों ने मांस बनाया और कचरा सहित हड्डियां परिसर में ही फेंक दीं। आसपास के लोगों और स्थानीय पार्षद कुसुम पंवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने युवकों दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आए। शुक्रवार को घटना से नाराज इलाके के लोग मंदिर के बाहर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। गंभीर मामला होने के कारण डीएसपी जरनैल सिंह और भूपालपुरा थाना अधिकारी भवानी सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया। आरोपी जाकिर हुसैन और नाजिम शेख बिहार के रहने वाले हैं। दोनों यहां रहकर मजदूरी का काम करते हैं। पार्षद कुसुम पंवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार