फिर नकार दी गई बेटी: जन्म के एक घंटे बाद ही पालने में छोड़ गए परिजन, हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर लिया


 


भीलवाड़ा संपत माली
भीलवाड़ा में एक बार फिर बेटी को नकार दिया गया। जनम के एक घंटे बाद ही परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल में लगे पालने में छोड़ गए। बच्ची की हालत गंभीर है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।
बाल कल्याण समिति के सदस्य फारूक खान पठान ने बीएचएन को बताया कि 27 मई की रात करीब 10.30 बजे नवजात को पालने में छोड़ा गया। घंटी बचते ही चिकित्सा स्टाफ वहां पहुंचा और नवजात को संभाला। सूचना मिलने पर वे भी मातृ व शिशु चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि बालिका का जन्म समय से पूर्व हुआ है। उसे सांस लेने में समस्या हो रही है और उसकी कंडीशन क्रिटिकल है। इस पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बालिका का वजन एक किलो 200 ग्राम है। नवजात के जन्म की संभावना पालने में आने से लगभग एक घण्टे पूर्व माना जा रहा है। बाल कल्याण समिति की ओर से पीएमओ को नवजात की विशेष देखरेख व चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार