कार पलटी, दूल्हे के भाई की मौत, छह घायल

 


  खरगोन.
खरगोन-खलघाट मार्ग पर बालसमुद के समीप बलगांव फाटे पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं छह अन्य घायल हुए हैं। कार में सवार सभी युवक गुजरात के दाहोद (बड़ौदा) से बारात में कसरावद आए थे। यहां से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। इसमें इस हादसे में दूल्हे के भाई भी मौत हुई हैं। जानकारी के अनुसार कसरावद में शादी समारोह में शामिल होकर कार सवार छह युवक वापस दाहोद लौट रहे थे। सुबह करीब ९ बजे बलगांव फाटे के पास मोड़ में कार अनियंत्रित होकर एक के बाद एक तीन पलटी खा गई। इसमें दूल्हे का भाई आकाश पिता भारत (१६) की मौके पर मौत हो गई है। वहीं हितेश पिता राजू (१३), चिराग पिता अरविंद्र (१८), मेहूल पिता संचय (२६), गौतम पिता तुलसी (१८), कुलदीप पिता संजय (१६) घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर बालसमुद और कसरावद से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं घायलों को १०८ से पहले कसरावद स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर खरगोन रेफर किया गया। वहीं गंभीर घायल हितेश को इंदौर भेजा गया है। 
उधर, जैसे ही शादी वाले परिवार को हादसे की सूचना लगी, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बारात में शामिल अन्य रिश्तेदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी के अंदर से बाहर निकला। आनन-फानन में घायलों व मृतक को कसरावद लाया गया।
दुल्हन लेने आए थे, शव लेकर लौटे
इस हादसे में जहां गुजरात का परिवार अपने बेटे के लिए दुल्हन लेने आया था । वहीं जाते समय बेटे का शव लेकर लौटे। वही हादसे के चले शादी वाले परिवार में खुशियोंं की जगह मातम पसर गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार