कल होगा धरना समाप्त, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया आएंगे

 


भीलवाड़ा BHN
आदर्श हत्याकांड के मामले में विभिन्न मांगों को लेकर नौ दिन से धरने पर बैठे भाजपा व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व प्रशासन के बीच शुक्रवार रात हुई वार्ता में मांगों पर सकारात्मक सहमति बनने के बाद दिए जा रहे बेमियादी धरने को समाप्त करने की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कर दी है। 29 मई को दोपहर 12.30 बजे धरना समाप्ति की घोषणा की जाएगी। इस दौरान जयपुर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया भीलवाड़ा आएंगे।
इससे पूर्व शनिवार को धरनास्थल पर खुशी का माहौल देखा गया। शुक्रवार को दो पुलिस अधिकारियों के तबादले और शनिवार को भाजपा नेत्री कोमल मेहता को जमानत मिलने पर भाजपा व हिंदू संगठनों ने खुशी जताई। शनिवार को जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ धरनास्थल पहुंचे। हाड़ा ने कहा कि मांडलगढ़ क्षेत्र में अधिकारियों की कमी के कारण जनता परेशान हो रही है इसे लेकर वे भी वहां धरने पर बैठे थे। इसलिए पहले यहां नहीं आ पाए। अब वहां आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो जाने से यहां पहुंचे हैं। इसके अलावा करणी सेना के पदाधिकारी भी धरनास्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन जताया।
इस दौरान विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, विहिप के गणेश प्रजापत, राजकुमार शर्मा, सभापति राकेश पाठक, पूर्व उपसभापति मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया, पूर्व जिला प्रवक्ता विजय पोखरना, मनीष पालीवाल, पंकज प्रजापत, पार्षद रेखा पुरी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू पालीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा सहित हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज