खुद की बंदूक से चली गोली, शिकारी की मौत:शिकार करने पहुंचा तो ग्रामीणों ने पीटा, पेट में लगी गोली

 


जोधपुर। जोधपुर में एक शिकारी खुद अपनी बंदूक का शिकार हो गया। गलती से ट्रिगर दबने से गोली उसके पेट में जा घुसी। गोली लगते ही खून बहने लगा और शिकारी की मौके पर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक की जमकर पिटाई भी की थी। घटना बोरूंदा थाना क्षेत्र के देवनगर स्थित गुर्जरों की ढाणी की है। शुक्रवार देर रात ढाणी के पास कुछ लोग शिकार कर रहे थे। यह शिकारी बंदूक लेकर पहुंचे थे। शिकारियों ने जैसे ही गोली चलाई, आवाज सुन ग्रामीण वहां पहुंच गए। इस पर शिकारियों को घेर लिया। ग्रामीणों को घेरता देख कुछ शिकारी मौके से फरार हो गए। इनमें एक शिकारी रतकुड़िया निवासी सवाईराम पुत्र चेलाराम नायक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। शिकार की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान सवाईराम के हाथ में थामी बंदूक का ट्रिगर दब गया। इससे निकली गोली पेट में जा लगी और अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीपाड़ और बोरुंदा की सरहद पर हुई इस घटना के बाद पुलिस यह तय नहीं कर पाई कि यह मामला पीपाड़ थाना क्षेत्र का है या बोरूंदा थाना क्षेत्र का। फिलहाल मृतक का शव बोरूंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी बोरूंदा थाने में बैठक कर रहे हैं। वे फिलहाल कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि थोड़ी देर बाद पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा