जोधपुर में झंडे को लेकर हिंसा,पुलिस ने लाठियां भांजी और आंसु गैस के गोले छोड़े ,इंटरनेट बंद


जोधपुर । शहर में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें हुई। जालोरी गेट पर झंडा उतार फेंकने व दूसरा झंडा लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए। आज मनाए जा रहे ईद व अक्षय तृतीया के त्योहार की पूर्व रात हुए इस बवाल को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। और चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है। पत्थरबाजी में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। शहर में माहौल तनावपूर्ण, लेकिन शांत है। जोधपुर जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों के लोगों से सौहार्द कायम रखने और त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है विवाद की शुरुआत शहर के बालमुकंद बिस्सा सर्कल पर लगे एक झंडे को हटाए जाने व वहां दूसरे समुदाय का झंडा फहराने से हुई। जब कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति ली तो दोनों पक्षों के युवकों में झड़प हो गई। देखते-देखते पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मीडियाकर्मियों को पुलिस ने पीटा, 4 घायल
इस झगड़े के बाद कवरेज कर रहे हैं मीडिया कर्मियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। इस लाठीचार्ज में चार मीडियाकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से रोकने का प्रयास किया। घायल मीडियाकर्मियों को अन्य साथियों के सहयोग से अस्पताल पहुंचा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

महापौर, विधायक का पुलिस पर आरोप

देर रात पुलिस के लाठीचार्ज के बाद सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास और महापौर विनीता सेठ घटना स्थल पर पहुंची। जालोरी गेट पुलिस चौकी के बाहर बैठ दोनों ने पुलिस द्वारा किए गए एक पक्ष पर लाठीचार्ज का विरोध जताया। विधायक सूर्यकांता व्यास ने कहा कि पथराव दोनों पक्षो की ओर से हो रहा था। तो पुलिस ने एक पक्ष पर ही क्यों लाठीचार्ज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग रखी है।

अब राजस्थान में लाउडस्पीकर पर कोहराम, हटाने को लेकर 2 पक्षों में पथराव; इंटरनेट सेवाएं बंद

जोधपुर में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश

जोधपुर शहर में देर रात पथराव की घटना के बाद रात दो बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शहर में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी कर दिए। मंगलवार एक बजे से अनिश्चित काल के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस ने सवेदनशील क्षेत्रों व घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

सीसीटीवी, मोबाइल फुटेज से जांच शुरू

जालौरी गेट पर लाउडस्पीकर, झंडे हटाने को लेकर हुई हिंसा पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई ने कहा कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों ओर मौके पर दोनों पक्षों की ओर से बनाए गए मोबाइल वीडियो से जांच की जा रही है। साथ ही पथराव किसने शुरू किया और पथराव वह तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने का प्रयास किये जा रहे हैं।

सीएम गहलोत ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधी रात को घटी इस घटना की निंदा की है. उन्होंने इसे इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहा है. सीएम गहलोत ने कहा कि, जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें.

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा