बड़ा ही अजीब डिपार्टमेंट है, कितना ही शोर मचा लो, सुनता ही नहीं

 


भीलवाड़ा जमनालाल तेली
भीलवाड़ा शहर में रोड लाइटों का मेंटेनेंस संभालने वाली नगर परिषद कुंभकर्ण की नींद सो रही है। चित्तौड़गढ़ रोड स्थित प्रगति पथ पर आएदिन दिन में रोड लाइटें जलती रहती हैं। शिकायतें करने के बाद भी नगर परिषद है कि सुनती ही नहीं।
एक ओर तो बिजली संकट की दुहाई देते हुए सीएम अशोक गहलोत लोगों से अपील कर रहे हैं कि काम में न आने पर लाइटें व पंखें बंद रखें और दूसरी ओर नगर परिषद को इसकी कोई परवाह ही नहीं है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं है बल्कि आएदिन की है। सूचना देने के बाद भी दिन में रोड लाइटें जलती रहती हैं। ऐसे में आमजन कंप्यूज हो जाता है कि बिजली बचानी है या अनावश्यक खर्च करनी है। अगर ऐसा है तो बिजली संकट क्यों है, क्यों बिजली कटौती की जा रही है और क्यों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत