शर्मनाक हरकत,कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के साइन बोर्ड पर रंग पोता

 


  पीसांगन । गुर्जर आरक्षण के अगुवा रहे कर्नल सिंह बैंसला का साइन बोर्ड पर रंग पोतने से गुर्जर समाज में रोष है। गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने ट्वीट कर घटना की निंदा की है। हिम्मत सिंह ने ट्वीट कर लिखा- ग्राम पंचायत गोला पीसांगन जिला अजमेर कर्नल बैंसला जी के लगे साइन बोर्ड पर असामाजिक तत्वों  के द्वारा  रंग पोतने का काम करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।  बहुत निंदनीय है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है। कांग्रेस नेता जसवंत गुर्जर ने भी ट्वीट कर घटना की निंदा की है। जसवंत गुर्जर ने ट्वीट कर लिखा- लगता है कि एक विचारधारा  अपने काम पर बड़ी गति से लगी है। कभी जाति सूचक परिपत्र अब कालिख तो दंगा फसाद का काम चालू है 2023 में पूरा एक साल बाकी है। मुंगेरी के सपनों को हकीकत में केसे बदले।

हाल ही में हुआ था बैंसला का निधन 

गुर्जर आरक्षण के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने गुर्जर समाज को आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वसुंधरा सरकार हो या फिर गहलोत सरकार। दोनों ही सरकारों को अपनी मांगें मनवाने के लिए मजबूर कर दिया था। बैंसला ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया था। कर्नल बैंसला का मार्च महीने में निधन हुआ था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना