ऑनलाइन हाजरी नहीं होने पर मनरेगा श्रमिकों ने किया ग्राम पंचायत का किया घेराव

 


गंगापुर मोना शर्मा
ग्राम पंचायत शिवरति में कार्यरत मनरेगा श्रमिकों ने ऑनलाइन हाजरी नहीं होने के विरोध में शनिवार को ग्राम पंचायत का घेराव किया। अभी भी श्रमिक प्रदर्शन कर रहे हैं।
ग्रामीण महेंद्र सिंह, रामलाल ने बताया कि मनरेगा योजना में कार्यस्थल पर पहुंचने वाले श्रमिकों की ऑनलाइन हाजरी वेबसाइट के नहीं चलने के कारण नहीं हो पा रही। जिसके कारण श्रमिकों को कार्यस्थल से बैरंग लौटना पड़ रहा है। लगातार तीन दिन से शिवरति गांव में ग्राम पंचायत में लगभग 400 से 500 श्रमिकों को कार्यस्थल पर जाने के बाद ऑनलाइन हाजरी नहीं होने के कारण घर लौटना पड़ रहा है। ऑनलाइन हाजरी नहीं होने से परेशान श्रमिकों ने शनिवार को शिवरति ग्राम पंचायत कार्यालय भवन का घेराव किया। ग्राम पंचायत भवन के बाहर श्रमिकों ने डेरा डाल दिया। श्रमिक ग्राम पंचायत भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रमिकों ने बताया कि लगातार तीन दिन से कार्यस्थल पर पहुंच रहे हैं। लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है। ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन हाजरी की श्रमिक मांग कर रहे हैं।
मौके पर पहुंचे शिवरति सरपंच भैरूलाल गाडरी ने बताया कि श्रमिकों की ऑनलाइन हाजरी की समस्या आ रही है। श्रमिकों व मेट द्वारा इसकी जानकारी दी गई। समस्या के बारे में सहाड़ा पंचायत समिति विकास अधिकारी व नरेगा विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया है। घेराव के बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार