जब खुद को लोहे की जंजीर से मारने लगे मंत्री

 


अहमदाबाद ।
गुजरात की भाजपा सरकार में मंत्री अरविंद रैयानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह लोहे की जंजीर से खुद पर कोड़े बरसाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा मंत्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा ने अपने मंत्री का बचाव करते हुए कहा है कि अंधविश्वास और आस्था के बीच महीन सा अंतर है, जिसे समझने की जरूरत है। दरअसल, अरविंद रैयानी गुजरात सरकार में परिवहन, नागरिक उड्डयन और पर्यटन राज्य मंत्री हैं। उनका एक कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें भाजपा मंत्री खुद को लोहे की जंजीर से मार रहे हैं। इसके बाद भाजपा नेता ने वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने राजकोट में अपने पैतृक गांव में कुल देवता के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया था। देवता की पूजा के लिए वह धार्मिक परंपराओं को पूरा कर रहे थे। वह 16 साल से इस परंपरा में भाग ले रहे हैं। 
हरियाणा की सियासत: नितिन गडकरी के जन्मदिन के बहाने कुलदीप बिश्नोई ने फिर ताजा की भाजपा से अपनी नजदीकियां
हरियाणा में कांग्रेस हाईकमान से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जन्मदिन की बधाई देने के बहाने भाजपा से अपनी पुरानी नजदीकियों को ताजा कर राजनीतिक चर्चाओं को और गर्म कर दिया।
कांग्रेस ने बोला हमला 
इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि मंत्री होने के बावजूद अरविंद रैयानी अवैज्ञानिक हरकतें कर रहे हैं। वह एक पाखंडी की तरह अंधविश्वास फैला रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग गुजरात सरकार में मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत