जिला सेवादल कांग्रेस भीलवाड़ा ने गौरव यात्रा में लिया भाग

 


भीलवाड़ा हलचल न्यूज
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से साबरमती आश्रम राजघाट से निकाली गई आजादी की गौरव यात्रा के दो मई को अजमेर जिले में आगमन पर भीलवाड़ा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष व ब्यावर प्रभारी योगेश सोनी के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिला के 20 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और लगभग 30 किलोमीटर की इस पदयात्रा में ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में शामिल हुए।
सेवादल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई, प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, गुजरात प्रभारी व पूर्व मंत्री रघु शर्मा, आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, ब्यावर विधानसभा प्रत्याशी पारसमल, ब्यावर जिला सेवादल के अध्यक्ष विक्रम सोनी, प्रदेश यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष जगदीश विश्नोई, सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व भीलवाड़ा जिले के प्रभारी शैलेंद्र अग्रवाल आदि पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा भीलवाड़ा जिले की विभिन्न समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया। भीलवाड़ा जिला सेवादल द्वारा की जा रही गतिविधियों की रिपोर्ट भी उन्हें प्रस्तुत की और भीलवाड़ा जिला की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमति देने का आग्रह किया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने भीलवाड़ा जिला कार्यकारिणी को मंजूरी देने का आश्वासन दिया। भीलवाड़ा से इस पदयात्रा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में मुख्य रूप से भीलवाड़ा जिला संगठन मंत्री पप्पू बिश्नोई, जिला सेवादल प्रवक्ता कुंदन शर्मा, भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष मुकेश नराणीवाल, जिला कोषाध्यक्ष निशांत दूत, जिला उपाध्यक्ष सेवादल सागर माली, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष भीलवाड़ा पंडित रविशंकर, सेवादल सदस्य रफीक पठान, बाबू माली, भैरूलाल सेन, बालू विश्नोई, मनोज छीपा, असलम सोरगर, अशोक पाराशर, रोहित विश्नोई, महेंद्र सेन व मुकेश गुर्जर आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा