बच्चों ने रैली निकाल दी बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी

 


भीलवाड़ा हलचल न्यूज
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के स्टेट एक्शन प्लान के दिशा निर्देशानुसार मई 2022 में पूरे माह बाल विवाह रोकथाम अभियान चलाए जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजपाल सिंह ने बताया कि उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा के बारे में जागरूकता फैलाना व बच्चोंं के भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी क्रम में मंगलवार को महेश पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने रैली निकाल लोगों को बाल विवाह नहीं करने और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी। जागरुकता रैली को महेश पब्लिक स्कूल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली रोडवेज बस स्टैंड, श्रीगेस्ट हाउस, रामस्नेही हॉस्पिटल, बीएसएनएल कार्यालय, कृषि उपज मंडी तथा जिला कारागृह चौराहा होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए विभिन्न नारों का उद्घोष करते हुए आम जन को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
इस दौरान डीएलएसए सचिव राजपाल सिंह ने 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करने के लिए अपील की।
कार्यक्रम के दौरान महेश शिक्षा सदन के सचिव राजेन्द्र कुमार कचौलिया, प्राचार्य अरविन्द कौर, विद्यालय के अध्यापक तथा डीएलएसए कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना