पृथ्वी दिवस पर आयोजित निबंध पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

 

भीलवाड़ा हलचल न्यूज
जिला पर्यावरण समिति भीलवाड़ा के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका विषय पर आयोजित निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताओं के परिणाम आज प्रधानाचार्य उर्मिला जोशी ने घोषित किए। सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट व सचिव स्काउट गाइड स्थानीय संघ प्रेम शंकर जोशी के अनुसार निबंध प्रतियोगिता में हरसिद्धि चुंडावत प्रथम, महेश प्रजापत द्वितीय, चंद्रप्रकाश राव तृतीय रहे। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी साहू प्रथम, खुशी गवारिया द्वितीय व कात्यायनी माणम्या तृतीय स्थान पर रही। उप वन संरक्षक देवेंद्र प्रताप जगावत ने बताया कि विजेताओं को जिला पर्यावरण समिति की ओर से 5 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। व्याख्याता किरण चौहान कुसुम चौधरी मंजू जोशी शशि कला शर्मा ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना