नाबालिग लड़की का अपहरण, घर से नकदी व गहने भी ले गये

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं से नाबालिग लड़कियों के परिजन ही नहीं, बल्कि पुलिस भी परेशान है। ताजा वारदात, करेड़ा थाना सर्किल से सामने आई है, जहां एक सत्रह साल की लड़की का अपहरण कर लिया गया। उसके घर से नकदी व सोने-चांदी के गहने भी गायब है। 
करेड़ा पुलिस के अनुसार, थाना सर्किल के एक गांव के व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग सत्रह साल की बेटी 21 नवंबर को  शाम 5 बजे मवेशियों को लेने गई थी। जो काफी देर बाद भी लौटकर नहीं आई। पूजा की तलाश की तो कहीं पता नहीं चला। उसका फोन भी बंद है। परिवादी का आरोप है कि उसकी बेटी का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। घर से  सोने की रामनामी, मांदलिया व भैंस बैचने से प्राप्त 51 हजार रूपये गायब मिले। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी के साथ संगीन घटना वारदात कारित कर सकते है । उसे बेच सकते है। उसकी बेटी की जान को जान का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना